nenua ki bhujiya banane ki vidhi

नेनूआ की सब्जी








नेनूआ की सब्जी यह सबको अच्छी लगती है।यह हरे रंग की होती है। इसको कई नामो से जाना जाता है।जैसे-नेनूआ, तोरई, गिलकी और अंग्रेजी में sponge gourd कहते है।




नेनूआ के फायदे


नेनूआ मे प्रचूर मात्रा में  विटामीन C.Aऔर B, carbohydrate,  फाईबर ,पोटैशियम और  फोलेट पाया जाता है।





नेनूआ मिठा होता है इसलिएइ  इसको थोङा तिखा बनाते हैं।


नेनूआ की सब्जी


समय     20  minute 

4 लोगो के लिए 


सामाग्री

1/2 किलो नेनूआ

1 प्याज

1/4 चम्मच पंचफोरन

2 हरी मिर्च

5 लहसुन की कलियाँ

1 बङा चम्मच सरसो का तेल

1/4 चम्मच हल्दी पाउडर

नमक स्वादअनुसार


नेनूआ की भुजिया बनाने की विधि



1  सबसे पहले नेनूआ को अच्छे से धोकर उसका छिलका निकालकर उसको पतला-पतला काट ले।


2  और प्याज को भी लम्बे व पतले - काट ले,लहसून और हरी मिर्च को छोटे- छोटे काट ले।

  गैस ऑन करके कङाही को रखे ,उसमे तेल को डाले ,जब तेल गरम हो तब उसमे पंचफोरन को डाले,पंचफोरन लाल हो तब कटी हुई हरी मिर्च व लहसुन को डाल दे।जब यह हल्का लाल हो तभी प्याज को हल्का लाल होने तक चलाते रहे।


4   फिर इसमे नेनूआ को डाले ,तुरन्त ही नमक डालकर अच्छे चलाते हुए मिला ले। उसके बाद धिमी आँच करके  ढक दे ।10 मिनट बाद ढक्कन हटा दे,नेनूआ अच्छे से पानी छोङ देता है।अब इसमे चाहे तो हल्दी डाले,नही तो स्किप कर सकते है।

अब आँच को हाई करके नेनूआ का पानी सारा जला दें,इसको चलाते रहे ताकि सब्जी जले ना।जब सब्जी सूखी हो जाए ।तब गैस को बन्द कर दे।

6  अब नेनूआ की सब्जी तैयार है।इसको रोटी या पराठे के साथ गर्मागर्म परोसे।यह खाने मे बहूत ही स्वादिष्ट होती है।



नोट     (आप इसमे हल्दी ,गरममासाला या सब्जी मसाला भी डाल सकते है। नमक इसमे कम डाले ।)

टिप्पणियाँ